कबीरधाम में 5 बैगा बच्चों की मौत पर बवाल! कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कबीरधाम।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के पांच बच्चों की मौत और करीब 16 कुपोषित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने सात सदस्यीय समिति गठित की है।

कांग्रेस की यह समिति प्रभावित गांव नंदनी कुमान का दौरा करेगी। यहां पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।

इंद्रशाह मंडावी को सौंपी गई जिम्मेदारी

जांच समिति की जिम्मेदारी मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी को दी गई है। समिति में विधायक सावित्री मंडावी, जनक ध्रुव और हर्षिता स्वामी बघेल के साथ पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है।

समिति के सदस्य गांव पहुंचकर बच्चों की मौत और कुपोषण के मामले से जुड़े तथ्यों को समझेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों को मिलने वाले पोषण से जुड़ी स्थिति की भी पड़ताल की जा सकती है।

जांच के बाद सामने आएगी जमीनी हकीकत

कांग्रेस ने समिति बनाकर मामले की वास्तविक स्थिति जानने की पहल की है। गांव के दौरे और प्रभावित परिवारों से बातचीत के बाद समिति अपनी रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने लाती है, इस पर नजर रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment