रायपुर। समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पण के प्रतीक कुबेर राठी का जन्मदिवस 27 अक्टूबर को नर्मदापारा, स्टेशन रोड, गुड़ियारी (छ.ग.) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों शुभचिंतक, मित्रगण और समाजसेवी एकत्रित हुए और समाजसेवी कुबेर राठी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गुरचरण सिंह होरा, बसंत अग्रवाल, कमलेश तिवारी, महेंद्र सिंघानिया, रवि राठी, अंकित राठी, रोहित शर्मा, मनोज पांडेय, शहनाज खानआभा मुदलियार, गुरमीत धनई एवं शहर के अनेक गणमान नागरिक समाजसेवी कुबेर राठी को शुभकामनाएं देने पहुंचे ।

समाजसेवी कुबेर राठी अपने निस्वार्थ सेवाभाव और मानवीय कार्यों के लिए समाज में विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने सर्वधर्म हनुमान मंदिर की स्थापना की, जहाँ हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक भंडारा आयोजित होता है। इसके अतिरिक्त, वे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता, गरीब कन्या विवाह समारोहों में सहयोग और सामाजिक कल्याण कार्यों में निरंतर योगदान देते हैं।

इस पावन अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
समाजसेवी कुबेर राठी से लोगों ने सिख लिए, “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। यदि हम समाज के जरूरतमंदों के काम आएं, तो वही सच्चा धर्म है।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाजसेवा में योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त की।



