रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के स्थानांतरण और अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन के बाद यह बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था में रायपुर शहर के साथ अभनपुर, खोरपा, धरसींवा और खरोरा तहसील में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आदेश के अनुसार अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर नियुक्त किया गया है। प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) और राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा बनाया गया है।

वहीं सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर, ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार काम संभालना होगा। जिले में राजस्व कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए यह बदलाव किया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment