प्रदेश में दवाओं पर बड़ा अलर्ट: ऑक्सीटोसिन समेत 5 दवाओं के बैच खराब घोषित

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में दवा लेने वालों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सहित 5 दवाओं के कुछ बैच को गुणवत्ता में खराब यानी अवमानक घोषित किया है। यह कार्रवाई DCGI की रिपोर्ट आने के बाद की गई है।

रिपोर्ट के बाद विभाग ने तुरंत पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी है। सभी दवा दुकानों, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को अपने स्टॉक की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि जिन बैच की दवाएं खराब पाई गई हैं, उनका इस्तेमाल और बिक्री तुरंत रोक दी जाए।

जांच में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच मानकों पर पूरी तरह फेल पाया गया है। इसके अलावा नाक्पेन-पी, फ्लामो स्टार-एपी, एसीएचई-पी और कोल्डजिया टैबलेट के कुछ बैच भी गुणवत्ता जांच में पास नहीं हो सके।

विभाग ने साफ कहा है कि अगर कहीं भी इन बैच की दवाएं मिलती हैं तो इसकी जानकारी तुरंत औषधि नियंत्रण विभाग को दी जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी खराब दवाएं इलाज को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए लोगों और मेडिकल स्टोर्स को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment