रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह– प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे का छत्तीसगढ़ दौरा 5 सितंबर से 8 सितंबर तक पुनर्निर्धारित किया गया है। प्रारंभ में 5 सितंबर को शुरू होने वाला यह दौरा, हरियाणा में उनके अन्य कर्तव्यों और कार्यक्रमों के चलते आगे बढ़ाया गया है।
गुडधे जी को छत्तीसगढ़ में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस संगठन गतिविधियों की समीक्षा करनी थी — जिनमें DCC अध्यक्ष चयन, संगठन सृजन कार्यक्रम, राज्य एवं जिला स्तर की बैठकों और समुदाय व नागरिक समूहों के साथ संवाद शामिल थे। लेकिन फोन पे बातचीत के बाद यह पता चला कि हरियाणा में उनकी मौजूदगी और आवश्यक कार्यक्रमों के चलते यह दौरा 8 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन कार्यालय ने भी इससे सम्बद्ध कार्यक्रम सूची को संशोधित किया है। नया कार्यक्रम 8 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें गुडधे जी पहले रायपुर पहुंचेंगे और तत्पश्चात जिले एवं ब्लॉकों में नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम किए जाएँगे।
राजनीतिक समीक्षकों के अनुसार, यह बदलाव कांग्रेस पार्टी की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि संगठनात्मक सृजन और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया संवेदनशील होती है।
कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं और इसे पार्टी की दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।



