कल रायपुर आएंगे डॉ. राम माधव: ‘द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ पर होगी चर्चा, सीएम साय करेंगे शिरकत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर में 3 अक्टूबर को एक विशेष विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन उनकी नई पुस्तक ‘द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ पर आधारित होगा।

पुस्तक में 21वीं सदी के बदलते वैश्विक समीकरण, अंतरराष्ट्रीय राजनीति की दिशा और भारत की उभरती भूमिका पर गहराई से विचार किया गया है। इसी विषय पर रायपुर में परिचर्चा और विमर्श का यह मंच तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य भारत की वैश्विक नीति और नई विश्व व्यवस्था में उसकी भूमिका पर मंथन करना है।

कार्यक्रम 3 अक्टूबर शाम 4 बजे से कन्वेंशन हॉल, नया सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं, बुद्धिजीवियों और नीति-निर्माताओं को भारत की बदलती वैश्विक भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment