मेष राशि राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। साइड इनकम के अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों की इच्छाएं पूरी करेंगे, लेकिन जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और उधार का वाहन न चलाएं। निवेश से लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में तनाव हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। उधार दिया धन वापसी मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज घरेलू कार्यों के साथ बाहर के कामों पर भी ध्यान देंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मानसिक शांति रहेगी। संतान से मतभेद संभव हैं, फिर भी वे आपके कार्यों से खुश रहेंगे। तरक्की की राह में अड़चनें दूर होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान लगाएं।
कर्क राशि राशिफल (Cancer Horoscope Today)
मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। साझेदारी में काम करना फायदेमंद होगा। सरकारी मामलों में लापरवाही न करें। व्यापार में निवेश करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।
सिंह राशि राशिफल (Leo Horoscope Today)
वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधान रहें। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझाएं। समाज में पहचान और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत में गिरावट हो सकती है। कार्यों में सजगता रखें और बोलचाल में संयम रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतियोगिता की भावना बनी रहेगी। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है।
तुला राशि राशिफल (Libra Horoscope Today)
करियर में प्रगति होगी। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है। समस्याओं का समाधान होगा। जल्दबाजी और भावुकता से बचें। गुस्सा नियंत्रित रखें। यात्राओं के दौरान उपयोगी जानकारी मिलेगी।
वृश्चिक राशि राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
दिन आनंद और साहस बढ़ाने वाला होगा। काम में तकनीकी दिक्कत आ सकती है। भाई-बहनों से बातचीत करनी होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते बन सकते हैं। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है।
धनु राशि राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
जोखिम भरे कामों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक खर्च से बचें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।
मकर राशि राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय-व्यय संतुलित करें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की संगति पर ध्यान दें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। मित्र की मदद करेंगे। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। परिजनों से मिलने जाएंगे। पिता कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
मीन राशि राशिफल (Pisces Horoscope Today)
शत्रुओं को पराजित करेंगे। विद्यार्थी तनाव महसूस कर सकते हैं। दूसरों की बातों में न आएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। रुके हुए धन के कार्य पूरे होंगे। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। सेहत बिगड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।



