रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक के साथ लूट की वारदात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राजधानी में एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




