शक्ति में सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

शक्ति जिले के डबरा  इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने सीएमओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है।

Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रतिनिधि सद्दाम सोलंकी- ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के 20 महीने के शासन में अधिकारी भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कमिशनखोरी तेजी से बढ़ी है और सुशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है।

सद्दाम सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात करने वाली भाजपा सरकार अब खुद ही भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन की व्यवस्था की जाए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment