कश्मीर घाटी में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए पर्यटन स्थलों को सुरक्षा समीक्षा के बाद प्रशासन ने दोबारा खोल दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया, जिससे पर्यटन कारोबार को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया, जिन्हें 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया था। यह निर्णय उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई यूनिफाइड हेडक्वार्टर (UHQ) बैठक में सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया।
22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन इलाके में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे। इसके बाद घाटी और जम्मू संभाग में करीब 50 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
कश्मीर में दोबारा खुले 7 पर्यटन स्थल:
- आडू वैली
- राफ्टिंग पॉइंट यन्नर
- अक्कड़ पार्क
- पादशाही पार्क
- कमान पोस्ट
जम्मू संभाग में खुले 5 पर्यटन स्थल:
- डगन टॉप (रामबन)
- धग्गर (कठुआ)
- शिव गुफा (सालाल, रियासी)
इससे पहले जून में भी प्रशासन ने घाटी और पहलगाम के कुछ हिस्सों समेत 16 पर्यटन स्थलों को फिर से खोला था।



