आरएसएस के 100 साल: पीएम मोदी जारी करेंगे स्मारक डाक टिकट और सिक्का, नागपुर से होगा शताब्दी समारोह का आगाज़

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्तूबर को स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहेंगे।

आरएसएस की स्थापना विजयादशमी के दिन वर्ष 1925 में नागपुर में हुई थी। इस बार संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी पर अपने वार्षिक भाषण के साथ शताब्दी समारोह की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

‘मन की बात’ में मोदी ने की थी RSS की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आरएसएस की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि संघ के लिए हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोपरि रहा है। पीएम ने संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर (गुरुजी) को याद करते हुए कहा कि उनका संदेश आज भी सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है।

निस्वार्थ राष्ट्र सेवा में RSS

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से आरएसएस लगातार निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में जुटा है। शताब्दी वर्ष को विशेष बनाने के लिए संघ देशभर में एक लाख से अधिक ‘हिंदू सम्मेलनों’ के साथ-साथ घर-घर अभियान और सामाजिक सौहार्द पर हजारों संगोष्ठियों का आयोजन करेगा।

नागपुर में ‘संगीत’ एल्बम लॉन्च

इधर नागपुर में रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस गीतों का विशेष संग्रह ‘संगीत’ लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। इस एल्बम में 25 गीत शामिल हैं, जिनमें से 10 गीत गायक शंकर महादेवन ने लाइव प्रस्तुत किए।

भागवत ने कहा कि ये गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वयंसेवकों के जीवन अनुभवों से प्रेरित हैं। वर्तमान में आरएसएस के पास विभिन्न भारतीय भाषाओं में 25 से 30 हजार गीतों का विशाल संग्रह मौजूद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment