4,399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल: पीएम मोदी ने रचा नया कीर्तिमान, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में शामिल होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत के विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण का पर्याय बन चुका है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है और विश्व की प्रमुख शक्तियों में सम्मानजनक स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णयों को साकार होते देखा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिली, वहीं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान हुआ। उन्होंने इन फैसलों को भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का मूल मंत्र बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment