नवा रायपुर मंत्रालय में बस पास सुविधा बंद, कर्मचारियों ने मांगा 2000 रुपए मासिक भत्ता

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय में कार्यरत नवनियुक्त कर्मचारियों की निःशुल्क बस पास सुविधा 1 अक्टूबर से बंद कर दी जाएगी। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में नाराज़गी बढ़ गई है।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि वर्तमान 100 रुपए मासिक वाहन भत्ता को बढ़ाकर 2000 रुपए प्रतिमाह किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

कर्मचारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को लिखे पत्र में कहा कि बस पास बंद करने का वित्त विभाग का फैसला कर्मचारी हितों की अनदेखी है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रायपुर से नवा रायपुर तक बस का किराया 40 रुपए प्रति सवारी है। यानी रोजाना आने-जाने का खर्च 80 रुपए बैठता है। ऐसे में शासन द्वारा दिया जाने वाला 100 रुपए मासिक भत्ता बेहद अपर्याप्त है।

उन्होंने वित्त विभाग के ज्ञापन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को 2000 रुपए मासिक भत्ता देने की मांग दोहराई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment