आज का राशिफल : सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल (12 सितंबर 2025)

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन सुख और सहयोग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा। आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज परोपकार और समाजसेवा से मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति शांत हो जाएगी। रिश्तों में मधुरता रहेगी। खर्च बढ़ सकता है लेकिन मेहनत से सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेज सकते हैं। विदेशी व्यापार में बड़ा अवसर मिलेगा। काम की गति तेज रहेगी लेकिन आलस्य से बचना होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बच्चों की मांग पूरी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज सावधानी जरूरी है। किसी काम में नुकसान हो सकता है। दोस्तों संग पार्टी की योजना बनेगी। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है। आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी या व्यापार में नया अवसर मिलेगा। घर में नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन शुभ परिणाम देगा। सहयोगी नई जिम्मेदारी देंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यापार में प्रगति होगी। पार्टनरशिप से बचें। कोई मनोकामना पूरी होगी। घर में पूजा का आयोजन संभव है। अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आय बढ़ेगी और योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज खर्च अधिक होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। अचानक कार्यों में बदलाव से रूटीन बिगड़ सकता है। दिल की समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श लें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज सफलता मिलेगी। परिवार में प्यार और सहयोग बढ़ेगा। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। भरोसे में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। मां से कोई बात न छिपाएं। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन डरने की जरूरत नहीं। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर होगी। पुराने काम निपटाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment