महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद कराया गया।
प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा गया?
विज्ञप्ति में कहा गया, “भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सी.पी. राधाकृष्णन के महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटने के बाद, राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।”



