भारत के शाही और सांस्कृतिक नगरी जयपुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। Travel + Leisure की World’s Best Cities 2025 लिस्ट में जयपुर ने 91.33 स्कोर के साथ 5वां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि जयपुर ने इटली के ऐतिहासिक शहर फ्लोरेंस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम पाया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे भारत को गर्व करने का मौका दिया है।
जयपुर को टॉप-5 में शामिल करने की वजहें:
शाही विरासत का अद्भुत संगम:
जयपुर को गुलाबी नगरी यानी Pink City कहा जाता है। यहां की ऐतिहासिक हवेलियां, किले और महल – जैसे आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस, जल महल और हवा महल – राजस्थानी संस्कृति और इतिहास को जीवंत करते हैं। ये स्मारक आज भी पर्यटकों को भारत की रॉयल विरासत से जोड़ते हैं।
संस्कृति और हस्तशिल्प का खजाना:
जयपुर सिर्फ इतिहास नहीं, कला और संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण है। राजस्थानी लोकनृत्य, कठपुतली शो, नक्काशीदार गहने और हाथ की बनी पेंटिंग्स इस शहर को सांस्कृतिक राजधानी बनाते हैं। यहां के बाजार जैसे बापू बाजार, त्रिपोलिया बाजार और जोहरी बाजार शॉपिंग के लिए मशहूर हैं।
खास पकवान और पारंपरिक स्वाद:
जयपुर का स्ट्रीट फूड और पारंपरिक व्यंजन इसे खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग बनाते हैं। दाल बाटी चूरमा, घेवर, मावा कचौरी, कढ़ी पकौड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
दुनिया की बेहतरीन मेहमाननवाजी:
रामबाग पैलेस, ताज जयमहल और समोद हवेली जैसे विश्वस्तरीय होटल्स जयपुर को हॉस्पिटैलिटी के मामले में भी खास बनाते हैं। यहां की पारंपरिक स्वागत शैली और आतिथ्य से पर्यटक बार-बार लौटते हैं।
इंस्टाग्राम फेमस फोटोजेनिक सिटी:
जयपुर की हर गली, हर कोना इंस्टाग्राम पर वायरल होने लायक है। हवा महल की खिड़कियों से लेकर नाहरगढ़ फोर्ट की संध्या तक, हर दृश्य फोटोग्राफी का परफेक्ट फ्रेम बनाता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी जयपुर हमेशा ट्रेंड में रहता है।







