महंगाई पर कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। कांग्रेस की ओर से 4 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिए महंगाई पर लगाम लगाने और शक्कर की कथित कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। पार्टी का कहना है कि बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

‘चीनी सत्याग्रह’ के माध्यम से कांग्रेस शक्कर के दामों में हुई बढ़ोतरी के साथ-साथ कथित कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाएगी। पार्टी सरकार से बाजार में शक्कर की कीमतों पर निगरानी बढ़ाने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment