एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदकों का खाता खोल लिया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारतीय टीम में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा विनोद शामिल थीं। तीनों निशानेबाजों ने मिलकर कुल 1898.0 अंक हासिल किए और भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया।
इस मुकाबले में चीन की टीम ने 1904.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान की टीम 1897.1 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।
भारत के लिए यह सिल्वर मेडल खास है, क्योंकि इसी के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का पदकों का खाता खुल गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत में ही भारतीय महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है।





