रायगढ़ में फिर गई नन्हे हाथी की जान: 5 महीने में 8 शावकों की मौत से बढ़ी चिंता

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायगढ़: हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल रेंज की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि रात में तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने या बड़े हाथियों के बीच दबने से उसकी मौत हुई हो सकती है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, पुसल्दा गांव के जंगल किनारे स्थित आमामुड़ा तालाब में बीती रात करीब 8 बजे हाथियों का एक झुंड नहा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान किसी तरह एक हाथी का बच्चा झुंड के बीच फंस गया और उसकी मौत हो गई। बाद में पूरे झुंड ने उसके आसपास ही डेरा डाल लिया।

वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन हाथियों के जंगल की ओर लौट जाने के बाद ही बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में यहां हाथी के बच्चों की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पिछले 5 महीनों में 8 हाथी के बच्चों की मौत दर्ज की गई है—

27 जनवरी: घरघोड़ा रेंज के कमतरा बीट में चट्टान में फंसकर 1 बच्चे की मौत
22 फरवरी: तमनार रेंज के झिंगोल परिसर में 1 बच्चे की मौत
11 मार्च: घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में 2 बच्चों के शव मिले
23 अप्रैल: लैलूंगा रेंज के आमापाली में 1 बच्चे की मौत
8 मई: छाल रेंज के घोघरा डेम में 1 बच्चे की मौत
11 मई: छाल रेंज के तरकेला गांव में 1 बच्चे की मौत
22 मई:छाल रेंज के पुसल्दा गांव के तालाब में नहाते समय 1 बच्चे की मौत

लगातार हो रही इन घटनाओं से वन्यजीव संरक्षण पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment