CGPSC राज्य सेवा 2025: इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 की तैयारी में जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। आयोग ने आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाले इंटरव्यू कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

आयोग ने आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन अधिसूचना में ‘अपरिहार्य कारणों’ (Unavoidable circumstances) का हवाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन और पदों के अनुपात (1:3 के बजाय कम अभ्यर्थियों का चयन) को लेकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर सवाल उठाए जा रहे थे।

किन्हें लगा झटका?

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके कुल 608 अभ्यर्थी इस साक्षात्कार चरण में शामिल होने वाले थे। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत विभिन्न 20 विभागों में कुल 265 पदों पर भर्ती होनी थी।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होनी थी। अब आयोग नई तारीखों की घोषणा करेगा।

अब क्या होगा?

अब एग्जाम के अगले चरण की तारीखों का अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। इसमें कितना समय लग सकता है, इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है। आयोग ने किन कारणों की वजह से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आगे बढ़ाया है, इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment