नक्सल खत्म लेकिन हथियारों का झखीरा निकलना अब भी जारी!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद

बीजापुर।नक्सल तो ख़त्म हो गया, लेकिन दहशतगर्दी का सामान अब भी निकल रहा है। बीजापुर के फरसेगढ़ के बड़ेआलवाड़ा जंगल में माओवादियों के छिपाकर रखे हथियार-विस्फोटक का जखीरा बरामद किया गया।

DRG, फरसेगढ़ थाना और BDS की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर देशी कट्टा, रायफल, जिंदा कारतूस, जिलेटिन, वॉकी-टॉकी सेट समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में संयुक्त टीम को बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

अभियान के दौरान टीम को जंगल में संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे होने की जानकारी मिली। बीडीएस टीम ने मौके पर आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया एवं डिमाइनिंग की कार्रवाई करते हुए सामग्री को सुरक्षित रूप से बरामद कर अपने कब्जे में लिया।

बरामद हुआ भारी हथियार जखीरा

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • 315 बोर देशी कट्टा – 1 नग
  • 315 बोर के जिंदा राउंड – 49 नग
  • 303 रायफल के जिंदा राउंड – 25 नग
  • 12 बोर के जिंदा कारतूस – 34 नग
  • 303 रायफल का बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन एवं अन्य पार्ट्स
  • जिलेटिन – 8 किलोग्राम
  • वॉकी-टॉकी सेट – 6 नग
  • चार्जर सहित मेन पेक सेट – 1 नग
  • विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं कॉपर वायर
  • डेटोनेटर वायर, क्लच वायर एवं अन्य विस्फोटक सामग्री
  • बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट एवं अन्य उपकरण
  • अन्य टूल्स एवं सामग्री

बरामद हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य सामान को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर माओवादी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment