पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया की पूरी निगरानी पटना स्थित कमांड सेंटर से की जा रही है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह केंद्र 18 जिलों के 45,341 मतदान केंद्रों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक बूथ की लाइव फीड पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अनियमितता या गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
चुनाव आयोग ने निगरानी के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम भी सक्रिय किए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस बार तकनीकी निगरानी से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी।



