गांव में शराब पर नो एंट्री, नियम तोड़ने वाले 16 लोगों पर पंचायत ने लगाया जुर्माना

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

अंबिकापुर/लखनपुर।सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत केवरी में 1 सितंबर से लागू पूर्ण शराबबंदी के बावजूद 16 लोग बाहर से शराब पीकर गांव पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत ने ग्रामसभा बुलाकर सभी के खिलाफ कार्रवाई की।

पंचायत ने नियम तोड़ने वाले सभी लोगों पर जुर्माना लगाया और कुल 45 हजार रुपये की वसूली की। ग्रामसभा में ग्रामीणों को शराबबंदी के नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की समझाइश भी दी गई।

केवरी गांव में शराब बनाने, बेचने और पीने पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बाहर से शराब पीकर गांव में प्रवेश करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाता है। ग्रामीणों ने यह फैसला नशे से होने वाली घरेलू कलह, विवाद और सामाजिक परेशानियों को देखते हुए लिया है।

खास बात यह है कि सभी आरोपितों ने पंचायत के फैसले को स्वीकार किया। ग्रामीणों की एकजुटता और पंचायत के निर्णय के प्रति सहमति को गांव में लागू शराबबंदी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment