रायपुर।छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए 15 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने इन प्रकोष्ठों के लिए संयोजक, सह-संयोजक और प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। पार्टी की नई टीम के जरिए अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के बीच संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी है।
15 प्रकोष्ठों में नियुक्त किए गए पदाधिकारी अब अपने-अपने प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे और संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे।







