राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई अहम बैठक में ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के नाम पर फैसला हो गया। ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला CEO नियुक्त किया है।

सीईओ के चयन के लिए चयन समिति ने ट्रस्ट के सामने तीन नामों का पैनल रखा था। बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief रह चुके हैं। वह अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने अहम सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी। अब उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासन और व्यवस्थाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीईओ के पद को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ट्रस्ट ने सैन्य पृष्ठभूमि वाले अधिकारी को यह बड़ी जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के तौर पर काम करेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment