रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इनमें दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सरकार के इस फेरबदल के बाद संबंधित विभागों में नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।





