दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महापौर के गाड़ी से उतरते ही वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी।
गाड़ी से आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों टीम मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल गाड़ी में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।





