नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक रेप केस को दबाने और मामले को रफा-दफा करने के बदले मुख्यमंत्री की पत्नी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली NHRC की पीठ ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
NHRC ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेजी है। आयोग का कहना है कि पंजाब पुलिस और प्रशासन से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।





