नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में कई नेताओं को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।
छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नई टीम का ऐलान किया है।






