20 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राम अवतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिए गए शूटर चिमन सिंह को अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, उनकी दोषसिद्धि बरकरार है और मामले में अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

यह वही चर्चित मामला है, जिसमें हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अमित जोगी को भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट पहले ही अमित जोगी की सजा के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगा चुका है।

अब चिमन सिंह को भी सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद यह बहुचर्चित राजनीतिक हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट ने साफ किया है कि अंतरिम जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी बरी हो गया है। मामले में अंतिम फैसला अपील पर सुनवाई पूरी होने के बाद ही होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment