फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, 12 घायल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। उस समय विमान में 134 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह अचानक आए तेज झटकों की वजह से 10 यात्री और 2 क्रू मेंबर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि क्रूज के दौरान विमान कुछ समय के लिए अचानक नीचे आया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टर्बुलेंस करीब 2 से 3 मिनट तक रहा।

हालांकि, विमान ने सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। लैंडिंग के तुरंत बाद एयर इंडिया की मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों की जांच की। मामूली रूप से घायल 10 यात्रियों और क्रू के दो सदस्यों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment