रात में खाना बनाते समय फटा LPG सिलेंडर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

जगदलपुर।बड़ाजी थाना क्षेत्र के कोंडालूर गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खाना बनाने के दौरान अचानक छिड़काव के साथ LPG सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के पाँच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की टीम ने सभी को मेकाज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार खाना बना रहा था तभी सिलेंडर से गैस रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैल गई। बचाव के प्रयास में परिवार के सदस्य भी लपटों की चपेट में आ गए। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपदा दल को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने पहुंचकर जैसे-तैसे सभी घायलों को सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment