रायपुर में कांग्रेस-BJP आमने-सामने! सावरकर प्रतिमा पर छिड़ी राजनीति

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

वीर सावरकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है।
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब तेलीबांधा का नाम भी सावरकर के नाम पर रखा जाएगा? उन्होंने कहा कि इस जगह का नाम माता कर्मा और तेलहीन माई के नाम पर होना चाहिए। बैज ने सावरकर को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन्होंने अंग्रेजों के सामने माफी मांगी, आज बीजेपी उन्हीं का महिमामंडन कर रही है और उनकी प्रतिमा लगाने की बात कर रही है।

दीपक बैज के इस बयान के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।
वहीं रायपुर नगर निगम के MIC सदस्य दीपेश जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि दीपक बैज जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति आवेदन दे सकता है और अपनी मांग रख सकता है।

अब राजधानी की इस प्रमुख जगह पर वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद आने वाले दिनों में और गरमा सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment