बालोद: पुलिस से बचने नदी में कूदे तीन युवक, एक लापता, NDRF और गोताखोर कर रहे तलाश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में तांदुला नदी के किनारे जुआ खेल रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो वे भागने लगे। खुद को बचाने के लिए तीनों युवक नदी में कूद गए। इनमें से दो युवक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन एक युवक नदी की तेज धार में बह गया और लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ दुर्ग की टीम और गोताखोरों को बुलाया गया है जो लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और तलाश जारी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment