नवा रायपुर में चलती बस में लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।नवा रायपुर में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। महानदी भवन के पास कर्मचारियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे, जो ऑफिस से अपने घर लौट रहे थे।

बस में आग लगते ही कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलती देख सभी लोग बस से बाहर निकलने लगे। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर भी अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया। सुरक्षा के लिहाज से कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर का यातायात भी रोक दिया गया।

फिलहाल बस में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। राखी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment