बैंक रविवार को भी खुलेंगे!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।बैंक से जुड़े ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक देशभर में तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर यानी रविवार को भी बैंक खोलने की अनुमति दी है। इस दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।

UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा की है। बैंक कर्मचारी यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। वहीं, सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई है।

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें नकद जमा और निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करना और KYC जैसे काम शामिल हैं।

ऐसे में बैंक ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे हड़ताल से पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment