रायपुर।देशभर में गौमाता, गौमूत्र और सनातन परंपराओं को लेकर चल रही बहस के बीच अब सामाजिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आस्था से जुड़े विषय पर सार्वजनिक बयान देते समय मर्यादा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखें और समाज में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखें।
गौमाता भारतीय संस्कृति की पहचान
आलोक पांडे ने कहा कि भारत में गौमाता का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में भी बेहद खास है। सदियों से गौसेवा, गौसंरक्षण और गौपालन हमारी परंपरा का हिस्सा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खेती-किसानी और पारंपरिक जीवनशैली में गाय की अहम भूमिका रही है। ऐसे में गौमाता से जुड़ा कोई भी बयान करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ जाता है, इसलिए सभी को संयम और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
गौमूत्र पर अध्ययन और पारंपरिक मान्यताओं का किया जिक्र
आलोक पांडे ने कहा कि गौमूत्र और गौ-आधारित उत्पादों को लेकर लंबे समय से अलग-अलग स्तरों पर अध्ययन और शोध किए जाते रहे हैं। साथ ही भारतीय परंपरा में भी इनका विशेष महत्व माना गया है।





