जाम पर लगेगा फुल स्टॉप! रायपुर ट्रैफिक पुलिस की QRT को मिलीं 10 हाई-स्पीड बाइक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।राजधानी रायपुर में ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई हाई-स्पीड बाइक दी गई हैं। अब टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर जाम खुलवाने का काम करेगी। नई बाइक मिलने से सदरबाजार, रामसागरपारा, तात्यापारा जैसे ज्यादा ट्रैफिक वाले क्षेत्रों तक पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा।

यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए QRT जवानों को इमरजेंसी लाइट और सायरन से लैस आधुनिक बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इससे जाम की सूचना मिलते ही टीम बिना देर किए मौके पर पहुंच सकेगी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस कार्यालय परिसर में QRT टीमों को शहर के संवेदनशील और जाम प्रभावित इलाकों की जानकारी देते हुए जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने ट्रैफिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा भी की।

पुलिस के मुताबिक, शहर में ट्रैफिक को सुचारु और बिना रुकावट चलाने के लिए सभी 10 QRT टीमों को नए आधुनिक वाहनों से लैस किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जाम की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और यातायात सामान्य कराए, ताकि लोगों को ज्यादा देर तक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ट्रैफिक जाम दिखे तो इस नंबर पर करें कॉल

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शहर में कहीं भी जाम लगने पर तुरंत यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792 10632 पर सूचना दें। सूचना मिलते ही संबंधित ट्रैफिक थाने की QRT टीम मौके पर पहुंचकर जाम हटाने और यातायात सामान्य करने की कार्रवाई करेगी।

इस मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले समेत ट्रैफिक पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment