नई दिल्ली में सजे राष्ट्रीय मंच पर पहुंचे जगदलपुर के आशीष सोनी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में हिंदू संघर्ष समिति और निकोलस टेसला विवेकानंद फ्रेंडशिप फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में जगदलपुर के आशीष सीतारमण सोनी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सीतारमण सोनी ने हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर केजी सुरेश रहे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुबोध जी, विहिप के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेश चौधरी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक विनय कुमार सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस भारती घोष, डॉ. सत्यप्रकाश, हरेंद्र जी सहित कई विद्वान, गणमान्य नागरिक और शोधार्थी मौजूद रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment