रायपुर ट्रैफिक पर भड़के सांसद बृजमोहन!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राजधानी रायपुर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) पर नाराज हो गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा, “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।”

बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक व्यवस्था शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को शहर में लगने वाले जाम से राहत दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह समीक्षा बैठक रायपुर कलेक्टर और ग्रामीण एसपी श्वेता सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी।

बैठक में सांसद ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में रोज ट्रैफिक जाम लगता है, वहां संबंधित थानों के पुलिसकर्मी बाहर निकलकर व्यवस्था संभालते ही नहीं हैं। उन्होंने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment