18 दिन की हड़ताल खत्म, आज से फिर खुलेंगे धान केंद्र

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

महासमुंद। किसानों और धान उपार्जन व्यवस्था को 18 दिनों से प्रभावित कर रही जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ और ऑपरेटर संघ की हड़ताल आख़िरकार खत्म हो गई है। अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, विक्रेता और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने देर रात प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।

कलेक्टर के नाम सौंपे गए पत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल अवधि में की गई सभी प्रशासनिक कार्रवाइयों को निरस्त करने की मांग भी रखी है। संघ के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा और उप पंजीयक द्वारिका नाथ की उपस्थिति में हड़ताल समाप्त होने की घोषणा की।

कर्मचारियों ने कहा कि किसानों के हित और धान खरीदी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उन्होंने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। अब सभी कर्मचारी आज से अपने कार्यस्थलों, विशेषकर धान उपार्जन केंद्रों पर पूर्व की भांति सेवाएं प्रदान करेंगे।

हड़ताल समाप्त होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब धान खरीदी की प्रक्रियाएं तेज़ी से पटरी पर लौटेंगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment