अनिल दुबे के नेतृत्व में 23 जनवरी से छत्तीसगढ़ में किसान सदस्यता अभियान

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज द्वारा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर की जाएगी। यह अभियान अविभाजित छत्तीसगढ़ के तीन संभागों और पांच जिलों से एक साथ प्रारंभ होगा। संगठन ने इस अभियान के तहत 50 लाख छत्तीसगढ़िया किसान, महिला किसान, छात्र और बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार से की जाएगी, जहां संगठन प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर महेंद्र कौशिक, जगदंबिका साहू, ठाकुर राम सिन्हा और सुंदर कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर से अभियान की अगुवाई छन्नू साहू, बृज बिहारी साहू और अशोक कश्यप करेंगे। वहीं रायपुर शहर में सदस्यता अभियान का संचालन जागेश्वर प्रसाद और शिवनारायण ताम्रकार के नेतृत्व में किया जाएगा।

इसके अलावा नरहरपुर (कांकेर) में वेगेंद्र सोनवेर, जबकि बीरगांव और गोगांव क्षेत्र में गंगाराम साहू, श्यामू सेन, रोहित चंद्रवंशी और अंकित साहू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

संगठन का कहना है कि यह अभियान छत्तीसगढ़िया अस्मिता, किसान अधिकारों और सामाजिक एकजुटता को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment