अवैध उद्योगों के खिलाफ संघर्ष तेज, अनिल दुबे के आंदोलन को मिला भूपेश बघेल का साथ

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

महासमुंद/तुमगांव।प्रदेश के महासमुंद स्थित तुमगांव में अनिल दुबे के नेतृत्व में सत्याग्रही किसानों द्वारा किए जा रहे अवैध उद्योगों के विरोध में अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो गए है उन्होंने अवैध कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड और नूतन आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े भूमि मामलों में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का अनुसरण कर सत्याग्रह का घोषणा किया है।

छत्तीसगढ़ में शासकीय, आदिवासी, वन, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सार्वजनिक भूमि जैसे 55 लाख एकड़ भूमि को कूटरचित दस्तावेजों से बाहरी शोषकों द्वारा कब्जा कर उस पर अवैध कृपा करणी पावर प्राइवेट लिमिटेड और नूतन आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड संचालित किया जा रहा है जिसपर किसान नेता अनिल दुबे और सत्याग्रही किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अब किसानों के साथ मिलकर सत्याग्रह का घोषणा किया है। छत्तीसगढ़ समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज और किसान नेता अनिल दुबे के साथ मिलकर अब भूपेश बघेल सत्याग्रह का घोषणा कर इस विरोध और आंदोलन को उग्ररूप दे रहे है।

उन्होंने इन अवैध रूप से कब्जा किए गए जमीन के कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों का अनुसरण किया फिर इस जमीन के महाघोटाले के खिलाफ अब किसानों के साथ खड़े है।

आरोप है कि बाहरी शोषकों द्वारा महासमुंद के वन, आदिवासी, शासकीय भूमि जैसे 55 लाख एकड़ जमीन को फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा कर लिया है और अवैध कृपा करणी पावर प्राइवेट लिमिटेड और नूतन आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड जैसे अवैध उद्योग संचालित किए जा रहे है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment