पत्रकारिता विश्विद्यालय के 22वीं वर्षगांठ पर हेल्थ सेंटर का शुभारंभ और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के स्थापना दिवस  के कार्यक्रम पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कि गई साथ ही अतिथियों ने हेल्थ सेंटर एवं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया जिसमें अतिथियों, अधिकारियों समेत कर्मचारियों और 121 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना, और कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर कृष्णा दास विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के इतिहास को भी याद किया गया। 16 अप्रैल 2005 को विश्वविद्यालय कि स्थापना हुई थी, जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व . अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। तब से यह संस्थान पत्रकारिता और जनसंचार में निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय 21 वर्ष पूर्ण कर 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी भूमिका राष्ट्रनिर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे जन सेवा कार्य हमेशा होते रहे उसके लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रो. रवि आर. सक्सेना ने सभी विधार्थियों को जन सेवा कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय के एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से अनुबंध अस्पताल के हास्पिटल के संचालकों का राजकीय गमछा और श्रीफल से सम्मान किया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के फैकल्टी डॉ. देवेन्द्र कश्यप और उनके टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी ने किया। सभी विद्यार्थियों को आगामी भविष्य और उनके पत्रकारिता में कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment