रायपुर।महाराष्ट्र मंडल के वर्ष 2026–28 के नए कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई और मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 26 जुलाई को शाम 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों तथा महिला केंद्रों की संयोजिकाओं और सह-संयोजिकाओं को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शपथ दिलाएंगे।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल भवन की छत पर लगाए गए 100 केवी सोलर प्लांट का उद्घाटन भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भीमसिंह कंवर संयुक्त रूप से करेंगे।






