तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर के राजन ने चेन्नई की अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, के. राजन अपने ड्राइवर के साथ कार में कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अड्यार नदी के पुल पर पहुंची, उन्होंने अचानक ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा।
गाड़ी रुकते ही वह तेजी से पुल की ओर बढ़े और नदी में छलांग लगा दी। घटना इतनी अचानक हुई कि ड्राइवर भी कुछ समझ नहीं पाया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि के. राजन पिछले कुछ समय से अकेले रह रहे थे और परिवार से दूरी बनाकर रह रहे थे। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।






