DMF घोटाला केस: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में हुई।

अनिल टुटेजा फिलहाल रायपुर जेल में बंद हैं। करीब 2 साल 4 महीने जेल में रहने के बाद अब मंगलवार को उनकी रिहाई होने की संभावना है।

इधर, DMF घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी जारी है। आज ACB/EOW ने करीब 5 हजार पन्नों का दूसरा पूरक चालान रायपुर कोर्ट में पेश किया है। यह चालान अनिल टुटेजा और सतपाल सिंह छाबड़ा के खिलाफ विशेष अदालत में दाखिल किया गया।

जानकारी के मुताबिक, चालान में पैसों के लेन-देन, दस्तावेजी सबूत, गवाहों के बयान और जांच से जुड़े कई अहम तथ्य शामिल किए गए हैं।

DMF घोटाला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में माना जा रहा है। जांच एजेंसियां लगातार मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment