₹9 लाख का बिजली बिल कैसे? भूपेश बघेल ने सरकार से मांगा जवाब

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की महिला पत्रकार चित्रा पटेल को इस महीने ₹9,03,816 का बिजली बिल आने का दावा करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रदेश की महिला पत्रकार चित्रा पटेल का इस महीने का बिजली बिल ₹9,03,816 आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री विष्णु देव साय के प्रचार-प्रसार पर होने वाला भारी खर्च अब आम जनता से बिजली बिल के माध्यम से वसूला जा रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर योजना पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “स्मार्ट मीटर एक संगठित लूट है” और इस योजना से भाजपा नेताओं को कमीशन मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए और महिला पत्रकार के बिजली बिल की तत्काल जांच करानी चाहिए।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment