ट्रंप पर तो फायरिंग होनी ही थी, जैसी करनी वैसी भरनी, भारत में भी समान हालात— कांग्रेस विधायक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के विवादास्पद बयान ने राजनीति में हलचल पैदा कर दिया है। हाल ही में अमेरिका के व्हाइट हाउस संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज में हुई गोलीबारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है और कहा कि भारत में भी हालात कुछ ऐसे ही है।

विधायक ने कहा कि ट्रंप का शासन करने का तरीका ही ऐसा है कि उसके साथ यह होना तय था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इसका भारत से भी तुलना किया है। कहा कि “ट्रंप ने विश्व में अपना दबदबा बनाने के लिए और हमेशा दूसरे देशों को अस्थिर करने की कोशिश की है। जैसी करनी, वैसी भरनी.. पर ऐसा नहीं हुआ जैसा उसने सोचा था तो यह तो होना ही था।

भारत में भी कुछ ऐसे ही हालात’

विधायक ने आगे कहा कि ट्रंप का फैसला अमेरिका के लिए नुकसानदेह होता है। उन्होंने विवादास्पद बयान में कहा कि भारत में भी हालात अलग नहीं है। लोगों का मूड बदला हुआ है। इस दौरान विधायक ने किसी नेता या संवैधानिक पद का नाम नहीं लिया पर उन्होंने कहा, “यहां लोग सड़कों पर नहीं आ रहे है इसका ये मतलब नहीं है कि भारत में सब ठीक है, लोगों के मन में अभी भी वही है कि भारत बर्बादी की ओर जा रहा है”।

‘घटना की निंदा भी की’

विधायक ने इस घटना पर यह भी कहा कि इतना ऊंचे पद पर बैठे हुए व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन जनता की प्रतिक्रिया अक्सर यह दिखा देती है कि उस व्यक्ति का नेतृत्व कैसा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment