रायपुरा चौक के बार में देर रात बवाल, बीयर बोतल से हमला कर युवक फरार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राजधानी के रायपुरा चौक स्थित एक बार में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। कार सवार युवक ने बार में घुसकर एक व्यक्ति पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल देर रात अपने दोस्त अनिवेश प्रताप सिंह के साथ बार पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इस हरकत से घबराकर दोनों अंदर चले गए।

बताया जा रहा है कि हर्ष शुक्ला भी उनके पीछे-पीछे बार के अंदर घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसने फ्रिज से बीयर की बोतल उठाकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के वक्त मौजूद अनिवेश प्रताप सिंह ने बीच-बचाव कर स्थिति को और बिगड़ने से रोका। हालांकि, हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment